कंपटीशन से छात्रों में बढ़ता है आत्मविश्वास-अंजलि त्रिपाठी,एबी इंटरनेशनल स्कूल
कंपटीशन से छात्रों में बढ़ता है आत्मविश्वास-अंजलि त्रिपाठी, एबी इंटरनेशनल स्कूल
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा कस्बे के एबी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ड्राइंग कंपटीशन में विजेता हुए छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
एबी इंटरनेशनल स्कूल में रिलायंस ट्रेंस द्वारा एक ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया था। जिसमें कक्षा 2-7 तक के बच्चों ने हिस्सा लिया था। कंपटीशन में प्रभात कक्षा 7, शांतनु कक्षा 7, कुनाल कक्षा 5 से प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उन्हें सम्मान पत्र दिया गया।
इस मौके पर ए बी इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर अंजलि त्रिपाठी ने रिलायंस ट्रेंस को उनके इस आयोजन के लिए सराहा तथा समस्त विद्यालय परिवार की तरफ से उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा का पता चलता है और उनमें आत्म विश्वास बढ़ता है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





