सीमा हैदर की घुसपैठ सुरक्षा जांच एजेंसियों की बड़ी चूक,घुसपैठ कराने वालों की हो रही तलाश
सीमा हैदर की घुसपैठ सुरक्षा जांच एजेंसियों की बड़ी चूक, घुसपैठ कराने वालों की हो रही तलाश
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सीमा हैदर के पाकिस्तान से नेपाल और नेपाल से भारत में प्रवेश को लेकर सरहद की सुरक्षा जांच एजेंसियों के साथ-साथ खुफिया तंत्रों के भी कान खड़े हो गए है। वही दुसरी तरफ आज से भारतीय सीमा के सोनौली बॉर्डर पर नेपाल से भारत में आने वाले व्यक्तियों की गहन जांच किया जा रहा और पहचान पत्र के आधार पर ही उन्हें भारत में प्रवेश दिया जा रहा है। जिसको लेकर एसएसबी के जांच पोस्ट पर लंबी लाइन लगी हुई है।
सूत्रों की माने तो बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा जांच एजेंसियां तथा खुफिया तंत्र इस समय ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करने में जुटे हुए हैं जो मानव तस्करी के कारोबार से जुड़े हो या फिर भारत से नेपाल लोगों के आवागमन को सहज बनाते हो।
बता दें कि सीमा हैदर जो पाकिस्तान से नेपाल और नेपाल के पोखरा से सिद्धार्थनगर जिले के खुनुवा बॉर्डर से भारत में प्रवेश करने की सूचना आ रही है। खुनुवा बॉर्डर बहुत साधारण और छोटा बॉर्डर है। जिसके रास्ते भारत में प्रवेश बड़ी सहजता के साथ किसी के सहयोग से किया जा सकता है। सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले से लेकर खुनुवा बॉर्डर तक सीमा हैदर को घुसपैठ कराने वाले व्यक्त की बड़े ही बेकरारी से तलाश हो रही है। यहां तक कि खुनुवा मार्ग पर लगे सभी सीसी कैमरे को खगांला जा रहा है।खुफिया एजेंसियां सरहद पर मानव तस्करी से जुड़े लोगों को भी चिन्हित कर रहे हैं। सीमा हैदर के 4 बच्चों के साथ भारत में घुसपैठ को देखते हुए सुरक्षा जांच एजेंसियां इस समय पूरी तरह से अलर्ट हो गई हैं। नेपाल से भारत में आने वाले व्यक्तियों की गहन जांच हो रही है और बिना परिचय पत्र के उन्हें भारत में प्रवेश नहीं दिए जा रहे हैं। सीमा हैदर की घुसपैठ भारत की सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी चूक मानी जा रही है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





