नौतनवा नगर पालिका के दर्जनभर स्थानों पर चेयरमैन ने किया पौधारोपण

नौतनवा नगर पालिका के दर्जनभर स्थानों पर चेयरमैन ने किया पौधारोपण

नौतनवा नगर पालिका के दर्जनभर स्थानों पर चेयरमैन ने किया पौधारोपणनौतनवा नगर पालिका के दर्जनभर स्थानों पर चेयरमैन ने किया पौधारोपण
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
योगी सरकार नगर पालिका क्षेत्र को हरा भरा रखने के लिए संकल्पित है। जिसके मद्देनजर आज नगर पालिका परिषद कस्बे के करीब आधा दर्जन स्थानों पर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज के साथ पौधारोपण कर नगर को हरा भरा रखने का संदेश दिया ।
आज शनिवार को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नौतनवा सुनील कुमार सरोज नगरपालिका के कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में पौधा लेकर कस्बे के नहर रोड पर पहुंचे और नहर की पटरियों पर चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी अपने तमाम सभासदों के साथ करीब दर्जनों फलदार वृक्ष का पौधा रोपण किया।
इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि आज हम सभी लोग पौधारोपण इस संकल्प के साथ कर रहे हैं कि इन पौधों को हम हर हाल में सुरक्षित रखेंगे। आज का दिन उत्साह भरा दिन है। उन्होंने यह भी कहां की आज राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दोमुहान घाट सहित करीब आधा दर्जन स्थानों पर पौधारोपण करने का हम सभी को सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज के दिन को हम सभी पौधारोपण कर उत्सव की तरह मना रहे हैं।
पौधारोपण करने वालों में मुख्य रूप से धर्मात्मा जायसवाल, राहुल दुबे, चड्ढा जायसवाल, अनिल जायसवाल, छोटू पाठक, लल्लू सभासद, संजय,झुलूर कुरैशी, प्रमोद गौतम, राकेश जायसवाल सहित दर्जनों सभासद मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे