NEET की परीक्षा उत्तीर्ण वाले युवक का चेयरमैन नौतनवा ने सम्मान कर बढ़ाया उत्साह
NEET की परीक्षा उत्तीर्ण वाले युवक का चेयरमैन नौतनवा ने सम्मान कर बढ़ाया उत्साह
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नगर पालिका नौतनवा वार्ड नं०10 शास्त्रीनगर के निवासी पशुपतिनाथ कन्नौजिया पुत्र रामनारायण कन्नौजिया ने 18330वाँ रैंक हासिल करते हुए NEET की परीक्षा उत्तीर्ण किया। जिस पर आज शनिवार को नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं चौकी इंचार्ज आर०पी०यफ प्रदीप कुमार सिंह,पूर्व प्रमुख नौतनवा प्रहलाद प्रसाद उक्त बालक के आवास पर पहुँच कर फूलमाला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन कर उनका मुँह मीठा कराया।
चेयरमैन श्री त्रिपाठी ने कहा कि यह बालक सीमित व्यवस्था में आज NEET की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार के साथ साथ नौतनवा नगर का नाम रौशन करने का कार्य किया है, मेरी शुभकामनाएँ इनके साथ है और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ की ये निरन्तर तरक्की के पथ पर आग्रसर रहें।
इस मौक़े पर सभासद संजय पाठक,अनिल जायसवाल,अनिल मद्धेशिया,राहुल दूबे,अमित यादव,राशिद कुरैशी एवं रवि त्रिपाठी,विनीत जायसवाल,मनीष शुक्ला,प्रमोद पाठक सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।





