शाइस्ता परवीन की तलाश में जुटी पुलिस, 50 हजार का इनाम घोषित

शाइस्ता परवीन की तलाश में जुटी पुलिस, 50 हजार का इनाम घोषित

शाइस्ता परवीन की तलाश में जुटी पुलिस, 50 हजार का इनाम घोषित
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:
उत्तर प्रदेश पुलिस ने कई महीनों से गायब अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस उन्हें बड़े ही बेकरारी से तलाश रही है। यूपी पुलिस की तरफ से उसके घर पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। पुलिस ने यह कार्यवाही कोर्ट के आदेश पर किया है।
बताते चले कि उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने शाइस्ता परवीन पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत से पहले से ही शाइस्ता परवीन गायब है।
बता दें कि अतीक अहमद की हत्या के बाद भी उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन उसके जनाजे में शामिल नहीं हुई थी। यूपी पुलिस ने उस पर इनाम भी रखा था, लेकिन फिर भी शाइस्ता परवीन का अब तक कोई पता नहीं चला। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए अब ₹50000 का इनाम रख दिया।
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे