सोनौली नगर पंचायत: संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
सोनौली नगर पंचायत: संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
विशेष संचारी रोग नियंत्रण घर घर दस्तक अभियान के क्रम में आज सोमवार को आदर्श नगर पंचायत सोनौली कार्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक संजय श्रीवास्तव ने की।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सहयोगी विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा लोगों को घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार के माध्यम से बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। जिससे संचारी रोगों से लोगों को ग्रसित होने से बचाया जा सके। साथ ही इस दौरान सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए जोर दिया गया ।
नगर पंचायत के उपस्थित सभासदो से अपील किया गया कि अपने वार्ड में साफ सफाई पर ध्यान देते हुए संचारी रोग से बचाव के लिए आवश्यक उपाय बताए जिससे कि संचारी रोगों पर नियंत्रण पाया जा सके।
इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद प्रतिनिधि पप्पू खान, अमीर आलम, वकील अहमद, निजामुद्दीन खान, राजकुमार नायक तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री बबीता जायसवाल,किरन देवी, यूनिसेफ से ब्लॉक समन्वयक शफीउर रहमान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





