सोनौली: सीमावर्ती गांव में पुलिस ने लगाया चौपाल, बड़े समस्या का हुआ समाधान

सोनौली: सीमावर्ती गांव में पुलिस ने लगाया चौपाल, बड़े समस्या का हुआ समाधान

सोनौली: सीमावर्ती गांव में पुलिस ने लगाया चौपाल, बड़े समस्या का हुआ समाधान
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव ग्राम बरगदही में पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के क्रम में पूर्ति निरीक्षक नौतनवा की अध्यक्षता मे गांव के कोटेदार व पुलिस कर्मियों की उपस्थित में ग्रामीणों का राशन कार्ड बनवाने संबंधी समस्याओं का कैंप लगाकर निस्तारण किया गया।
बता दे की पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के निर्देशन में सीमावर्ती गांव में पुलिस द्वारा चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के क्रम में आज रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र बरगदही में थाना अध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह द्वारा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आपूर्ति निरीक्षक नौतनवा, कोटेदार और पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में गांव की सबसे प्रमुख समस्या के रूप में सामने उभर कर आए राशन कार्ड बनवाने संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया।
पुलिस द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या का समाधान होने पर सभी ग्रामीण पुलिस की चौपाल कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि पुलिस गांव में बैठकर चौपाल के माध्यम से समस्याओं का निस्तारण करें तो कोई भी समस्या विकराल रूप नहीं ले सकता है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।
महाराजगंज -उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे