नौतनवा: पराली जागरूकता को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने की ग्राम प्रधानों के संग बैठक

नौतनवा: पराली जागरूकता को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने की ग्राम प्रधानों के संग बैठक

नौतनवा: पराली जागरूकता को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने की ग्राम प्रधानों के संग बैठकनौतनवा: पराली जागरूकता को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने की ग्राम प्रधानों के संग बैठक नौतनवा: पराली जागरूकता को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने की ग्राम प्रधानों के संग बैठकनौतनवा: पराली जागरूकता को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने की ग्राम प्रधानों के संग बैठक
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवां के रतनपुर सभागार में आज ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान सहित क्षेत्र के आशा, आंगनबाड़ी, सहायिका सहित सभी जागरूक लोगों के साथ एक बैठक कर खेतो मे परली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया।
जैसा कि आज मंगलवार को नौतनवा विकासखंड के रतनपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में एक बैठक की गई। जिसमें ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने खेतों में पराली जलाने से होने वाले नुकसान पर विस्तार से चर्चा किया और सभी से अपील किया कि खेतों में पराली न जलावे। पराली को खेतों में खाद बनाने सहित उसे मिट्टी में मिलाने के लिए तमाम तरह की सामग्री आयी हैं उसका इस्तेमाल करें।
इसी क्रम में राहुल सागर खंड विकास अधिकारी ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों सहित निगरानी समिति के लोगों के साथ बैठक कर सभी से अपील किया कि प्रत्येक गांव में किसानों द्वारा अपने खेतों में धान के अवशेष पराली न जलाने में प्रशासन का सहयोग करे। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील किया कि वह गांव मे पराली न जलाने के लिए किसानों को जागरूक करें। उन्होने यह भी कहां कि यदि कोई किसान अपने खेत मे पराली जलाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।  
इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी रामरतन यादव, योगेश, उमेश यादव, सुनीता, केसरी, बिस्मिलाह खां, जितेंद्र वर्मा, आनन्द मिश्रा, राजू चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे