नौतनवां: जायसवाल सभा अतिथि भवन में शोक सभा कर दी गयी श्रद्धांजलि
नौतनवां: जायसवाल सभा अतिथि भवन में शोक सभा कर दी गयी श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा कस्बे के जायसवाल सभा अतिथि भवन में शुक्रवार की देर शाम को एक शोकसभा आयोजित कर जायसवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत जय जायसवाल को श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान सजतीय बंधुओ ने कहां की स्वर्गीय जय जायसवाल समाज हित के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते थे काफी मृदभाषी और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने समाज में अपन्ति अलग पहचान छोड़ी है। जिसे हमेशा याद किया जाएगा।
शोक सभा में मुख्य रूप से कृष्णमुरारी लाल जायसवाल, सुधाकर जायसवाल सर्वदानंद जायसवाल, उमा जासवाल, संतोष जायसवाल, रिंकू जायसवाल, ऋषि जयसवाल, विनय जायसवाल, अंजनी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जयसवाल बंद मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





