नूतन वर्ष का स्वागत: थाई 960 में विश्व में शांति और सुख समृद्धि के लिए की गयी पूजा अर्चना
नूतन वर्ष का स्वागत: थाई 960 में विश्व में शांति और सुख समृद्धि के लिए की गयी पूजा अर्चना
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित थाई 960 बौद्ध विहार में आज नूतन वर्ष के मौके पर बौद्ध भिक्षुओं द्वारा विश्व में अमन और शांति के लिए पूजा अर्चना किया गया। इसके उपरांत थाई 960 के भिक्षु रंगसित जी ने महाराजगंज जनपद के विभिन्न स्थानों से आए भिक्षुओ का स्वागत करते हुए उन्हे नूतन वर्ष 2024 के मौके पर सभी भिक्षुओ को अंग वस्त्र भेंट किया ।
इस मौके पर बड़ी संख्या में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग उपस्थित रहे। जिन्होंने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाई 960 के प्रबंधक राजेश शुक्ला, दिनेश सिंह, जितेंद्र राव, महेंद्र जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





