सोनौली: स्वामी विवेकानंद जयन्ती की पूर्व संध्या पर मनाया गया दीपोत्सव

सोनौली: स्वामी विवेकानंद जयन्ती की पूर्व संध्या पर मनाया गया दीपोत्सव

सोनौली: स्वामी विवेकानंद जयन्ती की पूर्व संध्या पर मनाया गया दीपोत्सवसोनौली: स्वामी विवेकानंद जयन्ती की पूर्व संध्या पर मनाया गया दीपोत्सव
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: नगर पंचायत सोनौली में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे एसएसबी ने सम्मिलित होकर स्वामी विवेकानंद जी की जयन्ती
मनाया। स्वामी विवेकानंद जी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर नगर के रामजानकी मंदिर में दीपोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मंदिर के महंत बाबा शिव नारायण दास महराज,प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित ABVP के नौतनवां तहसील के तहसील प्रमुख सन्नी गुप्ता रहे।
श्री गुप्ता ने बताया कि स्वामी जी का अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस जी की प्रेरणा से देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी भारत देश और इसकी संस्कृति का परचम लहराया वह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। जिसके जीवन से प्रेरित होकर आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज पूरे देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी अलग अलग नामों से कार्य कर रहा है।
नगर के समाजसेवी एवं भूतपूर्व सैनिक दीपक बाबा ने कहा कि स्वामी जी ने अपने सम्बोधन में शून्य का वर्णन कर पूरे विश्व को लोहा मनवाया था।
भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव जायसवाल ने बताया कि 1893 में जब शिकांगों में हो रहे विश्व धर्म सम्मेलन में विवेकानंद जी को भारत की ओर से बोलने का अवसर प्राप्त हुआ तो अपने सम्बोधन से ही उन्होंने सबको आकर्षित कर लिया और बहुत देर तक उनके लिए जोरदार तालियां बजती रहीं इस तरह उन्होंने भारत का लोहा मनवाया।
इस अवसर पर ABVP नगर अध्यक्ष बसन्त मद्धेशिया, नगर मंत्री विवेक मिश्रा,भाजपा के जिला सह संयोजक (विदेश सम्पर्क विभाग) रवि वर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल,सेक्टर प्रमुख प्रेम सिंह, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश सदस्य प्रदीप जायसवाल,सूरज जायसवाल, बाबा शिवनारायण दास,इंडो नेपाल बॉर्डर चौकी के एस एस बी के जवान, ABVP सोनौली के समस्त दायित्वधारी सहित नगर के अन्य लोग भी उपस्थित रहें।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे