हमें गर्व है अब नौतनवा विधानसभा की पहचान बदल रही है- ऋषि त्रिपाठी विधायक

हमें गर्व है अब नौतनवा विधानसभा की पहचान बदल रही है- ऋषि त्रिपाठी विधायक

हमें गर्व है अब नौतनवा विधानसभा की पहचान बदल रही है- ऋषि त्रिपाठी विधायक
विधायक पहुंचे डिप्टी जेलर बनी सिमरन के घर,भोजन पर पूरे परिवार को किया आमंत्रित

हमें गर्व है अब नौतनवा विधानसभा की पहचान बदल रही है- ऋषि त्रिपाठी विधायक
राकेश मद्धेशिया ब्लॉक प्रमुख नौतनवा सम्मानित करते हुए

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: ऋषि त्रिपाठी विधायक आज नौतनवा की बेटी जिसने डिप्टी जेलर के पद पर चयनित होकर नौतनवा विधानसभा का पहचान बदल दी है। उनके घर पहुंच कर अनिल सोनी की पुत्री सिमरन सोनी को बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर उसका मुंह मीठा करा कर स्वागत और सम्मान किया।
इस क्रम में ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया नौतनवा नगर के पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान ने भी डिप्टी जेलर बनी सिमरन सोनी को बुके भेंट कर उनका सम्मान किया।

हमें गर्व है अब नौतनवा विधानसभा की पहचान बदल रही है- ऋषि त्रिपाठी विधायक
गुड्डू खान पूर्व अध्यक्ष नौतनवा सिमरन सोनी को सम्मानित करते हुए।

इस मौके पर विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि आज हमें गर्व हो रहा है कि हमारे विधानसभा की पहचान बदल रही है। हमारे क्षेत्र के बच्चे डिप्टी जेलर सहित विभिन्न पदों पर आसीन हो रहे हैं। यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। इसके साथ ही डिप्टी जेलर बनी सिमरन सोनी तथा उनके परिजनों को बधाई दी और पूरे परिवार को गोरखपुर में अपने आवास पर भोजन के लिए आमंत्रित किया और कहा कि हमारा पूरा परिवार आपका सम्मान करेगा।
बता दे की अनिल सोनी की पुत्री सिमरन पीसीएस 2023 की परीक्षा में सफलता हासिल कर डिप्टी जेलर के पद पर चयनित हुई हैं।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे