बूथ अध्यक्ष सम्मेलन: विपक्ष नेतृत्व और दिशा विहीन-डा० रमापति राम त्रिपाठी

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन: विपक्ष नेतृत्व और दिशा विहीन-डा० रमापति राम त्रिपाठी

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन: विपक्ष नेतृत्व और दिशा विहीन-डा० रमापति राम त्रिपाठीबूथ अध्यक्ष सम्मेलन: विपक्ष नेतृत्व और दिशा विहीन-डा० रमापति राम त्रिपाठी

https://www.facebook.com/share/v/yDWZBtn6ySgE6Bxd/?mibextid=qi2Omg (देखें लाइव)

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा महाराजगंज के विधानसभा नौतनवा कस्बे के एक मैरिज हॉल में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया।
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के मुख्य अतिथि देवरिया के सांसद डा० रमापति राम त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं महाराजगंज लोकसभा के प्रत्याशी पंकज चौधरी, विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी रहे।
मुख्य अतिथि में उपस्थित बूथ अध्यक्ष तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष हमारी पार्टी का रीढ़ होता है। इस बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाना है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहां की एक तरफ प्रधानमंत्री द्वारा हर क्षेत्र में किए गए तमाम विकास कार्य है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष नेतृत्व विहीन, दिशा विहीन है। सभी अपने को बचाने में जुटे हैं।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं सांसद प्रत्याशी पंकज चौधरी ने कहां की
बूथ जितना सशक्त होगा उतना ही परिणाम ऐतिहासिक और शानदार होगा। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से यह भी कहां कि प्रधानमंत्री के 370 धारा हटने के बाद प्रत्येक बूथ से कम से कम पिछले मिले मत से 370 मत अधिक निकालना है।
विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने बूथ अध्यक्षों में ऊर्जा भरते हुए कहां की आज समय आ गया है। आप सभी लोग तन मन से जुड़ जाए और भारी मतों से अपने नेता को जीत दिलाए।
इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष महाराजगंज संजय पांडे, ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, नौतनवा विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी, लालचंद चौधरी, प्रदीप सिंह, दीपक बाबा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे