विधायक नौतनवा के नेतृत्व में सैकड़ो वाहनों का काफिला महराजगंज करेगा कूच

विधायक नौतनवा के नेतृत्व में सैकड़ो वाहनों का काफिला महराजगंज करेगा कूच

विधायक नौतनवा के नेतृत्व में सैकड़ो वाहनों का काफिला महराजगंज करेगा कूच
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी आज बुधवार को विधानसभा क्षेत्र में भ्रमणकर कार्यकर्ताओं से मिले और लोकसभा के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पंकज चौधरी के 10 मई को महाराजगंज कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन दाखिल कराने का साक्षी बनने हेतू महाराजगंज पहुंचने की अपील किया।
बता दे की आज विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी लक्ष्मीपुर ब्लॉक तथा नौतनवा कस्बे के भाजपा कार्यालय पर नगर के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक किया।
बैठक में शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को महाराजगंज चलने पर चर्चा किया गया।
श्री त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि जिनके पास अपने निजी साधन है वह अपने साधन से जिनके पास नहीं है वह भी चलने के लिए तैयार रहे।
उन्होंने यह भी कहां कि नौतनवा नगर पालिका के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर से वाहनों का काफिला महाराजगंज के लिए रवाना होगा।
अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि नौतनवा विधानसभा से विधायक नौतनवा के नेतृत्व में सैकड़ो वाहनो के काफिले के साथ महाराजगंज के लिए कूच किया जाएगा।

विधायक नौतनवा के नेतृत्व में सैकड़ो वाहनों का काफिला महराजगंज करेगा कूचइस बैठक के उपरांत विधायक सोनौली नगर के कार्यकर्ताओं के साथ भी एक बैठक कर कार्यकर्ताओं से महाराजगंज चलने के लिए अपील किया । सोनौली नगर से भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों का काफिला महाराजगंज अपने लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन का साक्षी बनेगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से नौतनवा अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी,नौतनवां, सोनौली के भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े सभी सभासद प्रत्याशी भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे