नौतनवां: 2657 एम्पुल नशीले इंजेक्शन के साथ चार गिरफ्तार,दवा कारोबारियों में हड़कंप

नौतनवां: 2657 एम्पुल नशीले इंजेक्शन के साथ चार गिरफ्तार,दवा कारोबारियों में हड़कंप

नौतनवां: 2657 एम्पुल नशीले इंजेक्शन के साथ चार गिरफ्तार, दवा कारोबारियों में हड़कंप
आई एन न्यूज़ नौतनवां डेस्क:
नेपाल सीमा से सटे नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम बैरियहवा में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर चार व्यक्तियों के पास से नशे के इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बरामद इंजेक्शन 2657 एम्पुल जिसे बाइक से नशे के सौदागर अवैध रास्ते नेपाल ले जाने का प्रयास कर रहे थे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष नौतनवां मनोज कुमार राय ने बताया कि बुधवार की देर शाम को अराजी सरकार उर्फ बैरियहवा मे मुखबिर की सूचना पर एसएसबी जवानों के साथ घेराबंदी किया गया तो दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार युवक पगडंडी मार्ग होते हुए नेपाल जा रहे थे। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगे, उन्हें दबोच लिया गया और उनकी तलाशी ली गई तो दो मोबाइल और दो मोटरसाइकिल तथा 2657 एम्पुल नशीले इंजेक्शन बरामद किया गया।
पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम कुतुबुद्दीन पुत्र सलीम निवासी सिंहपुर कला, इमरान पुत्र गफ्फार निवासी परसौनी कला टोला पड़रहवा, नसरुद्दीन उर्फ मुन्ना पुत्र मो0 रज्जा अराजी महुअवां, पल्लु उर्फ आमिर खान पुत्र सफीक खान सभी अभियुक्त नौतनवा और सोनौली थाना क्षेत्र के बताए गए हैं।
चारों अभियुक्तों को एनडीपीएस की धारा में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे