नौतनवा में क्रांतिकारी शहीदों की याद में किया गया पौधारोपण

वन विभाग उत्तरी चौक के रेंजर आरपी सिंह क्रांतिकारियों की बीर गाथा सुनाते हुए।

 

नौतनवा में क्रांतिकारी शहीदों की याद में किया गया पौधारोपण
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
काकोरी घटना के शहीदों की याद में आज शुक्रवार को नौतनवा कस्बे में स्थित पूर्व आर्मी कैंप ग्राउंड में नगर पालिका नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी तथा उत्तरी चौक के रेंजर आर०पी० सिंह और मीडिया कर्मियों द्वारा शहीदों के नाम पौधारोपण कर उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर रेंजर आर०पी० सिंह ने काकोरी घटना पर विस्तार से चर्चा की और शहीदों की वीर गाथा का वर्णन किया। काकोरी घटना, जिसमें रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी, ठाकुर रोशन सिंह सहित कुल दस क्रांतिकारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना ब्रिटिश शासन के खिलाफ बगावत की थी, का स्मरण करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे इन वीर क्रांतिकारियों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को गले लगाया था। पंडित रामप्रसाद बिस्मिल को 19 दिसंबर, 1927 को गोरखपुर जेल की कोठरी में फांसी दी गई थी। उन्ही की याद में आज पौधारोपण किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में सेवा के जवान, उत्तरी चौक के फॉरेस्टर सहित नौतनवा नगर के सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, राहुल दुबे, राकेश जयसवाल, पप्पू जायसवाल, नितेश मणि त्रिपाठी, अनिल मद्धेशिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।


1 thought on “नौतनवा में क्रांतिकारी शहीदों की याद में किया गया पौधारोपण

Comments are closed.

Translate »