उच्च न्यायालय के आदेश पर अधिवक्ताओं में रोष,शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन का निर्णय

उच्च न्यायालय के आदेश पर अधिवक्ताओं में रोष,शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन का निर्णय

उच्च न्यायालय के आदेश पर अधिवक्ताओं में रोष, शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन का निर्णय

आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क:

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महाराजगंज के अधिवक्ताओं में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए एक आदेश को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं का कहना है कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश में साथी अधिवक्ता की मृत्यु पर शोक प्रस्ताव कर न्यायिक कार्य से विरत रहने पर रोक लगाई गई है। यह आदेश वकीलों के हितों के खिलाफ बताया जा रहा है और इसे अधिवक्ताओं की वॉक और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला माना जा रहा है।
इस संदर्भ में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महाराजगंज के अधिवक्ताओं ने आज बार के सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य वक्ता के रुप में प्रशान्त सिंह एडवोकेट हाई कोर्ट रहे।जब कि बैठक की अध्यक्षता सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने की। बैठक में सभी अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए वे इस आदेश के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करेंगे।
अधिवक्ताओं ने कहा कि यह आदेश वकीलों की स्वतंत्रता और उनके अधिकारों को सीमित करता है, और इसका पुरजोर विरोध किया जाना चाहिए। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री रामराज चौधरी एडवोकेट सहित सभी वरिष्ठ अधिवक्ता इस बैठक में मौजूद रहे और उन्होंने भी उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।
यह देखा जाना बाकी है कि शुक्रवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन से उच्च न्यायालय के इस आदेश पर क्या प्रभाव पड़ता है, लेकिन फिलहाल अधिवक्ताओं के बीच असंतोष का माहौल साफ तौर पर दिख रहा है। यह जानकारी अधिवक्ताओं की एक सूचना गुप से प्राप्त हुई है।
महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।*

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे