नौतनवा विधायक ने सदस्यता अभियान कार्यशाला में कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन

नौतनवा विधायक ने सदस्यता अभियान कार्यशाला में कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन

नौतनवा विधायक ने सदस्यता अभियान कार्यशाला में कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन
नौतनवा विधायक ने सदस्यता अभियान कार्यशाला में कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धनआई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर विकासखंड के ग्राम सभा समरधीरा में आज बूथ संख्या 320 एवं 321 पर भाजपा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी स्वंय उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यशाला के दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों और लक्ष्यों के प्रति प्रेरित किया और सदस्यता अभियान की सफलता के लिए आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी और भूमिका का महत्व समझाते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यशाला के उपरांत विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया और उनका कुशल-क्षेम जाना। कार्यकर्ताओं ने विधायक से अपने विचार साझा किए और अभियान से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर विधायक ने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की और आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्हें दृढ़ता और निष्ठा से काम करने का आग्रह किया।
इस आयोजन में पार्टी के कई क्षेत्रिय नेता और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सदस्यता अभियान को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे