छात्राएं अपने लक्ष्य की तरफ निरंतर आगे बढ़ती रहे– बृजेश मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष

छात्राएं अपने लक्ष्य की तरफ निरंतर आगे बढ़ती रहे-- बृजेश मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष

छात्राएं अपने लक्ष्य की तरफ निरंतर आगे बढ़ती रहे– बृजेश मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष
छात्राएं अपने लक्ष्य की तरफ निरंतर आगे बढ़ती रहे-- बृजेश मणि त्रिपाठी, अध्यक्षनौतनवा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
विकसित भारत-2047 “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत आज नौतनवा राजकीय बालिका इण्टर कालेज में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने भाग लिया। उन्होंने माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके एवं दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने-अपने विचार निबंध और भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किए। इसके उपरांत, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को श्री त्रिपाठी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुलेखा तिवारी, सभासद अनिल जायसवाल, अमित यादव, राहुल दूबे, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल सहित विद्यालय के अध्यापकगण, शिक्षिकाएं और छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने शिक्षा और सेवाभाव के महत्व को रेखांकित किया तथा समाज में बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण पर बल दिया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे