ब्लॉक प्रमुख को धमकी देने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, एसडीएम ने भेजा जेल

ब्लॉक प्रमुख को धमकी देने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, एसडीएम ने भेजा जेल

ब्लॉक प्रमुख को धमकी देने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, एसडीएम ने भेजा जेल
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा क्षेत्र में एक विवादास्पद घटना के तहत ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया को जान से मारने की धमकी देने और हंगामा करने के आरोप में सोनौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर के टोला भरिया निवासी राणा सिंह और उनके पुत्र पवन सिंह को नौतनवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ब्लॉक प्रमुख की ओर से दी गई तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद राणा सिंह और उनके पुत्र को नौतनवा एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। एसडीएम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है और अन्य पहलुओं पर भी गौर कर रही है। जबकि इस मामले में कुल 18 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किए जाने की खबर है।
महाराजगंज, उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे