थाना कोठीभार के नवनिर्मित मुख्य गेट का एसपी ने किया लोकार्पण

थाना कोठीभार के नवनिर्मित मुख्य गेट का एसपी ने किया लोकार्पण

थाना कोठीभार के नवनिर्मित मुख्य गेट का एसपी ने किया लोकार्पणथाना कोठीभार के नवनिर्मित मुख्य गेट का एसपी ने किया लोकार्पण
आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क: आज थाना कोठीभार के नवनिर्मित मुख्य गेट का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने किया। इस मौके पर थाना प्रभारी कोठीभार ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का भ्रमण किया और उपस्थित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कहा कि नवनिर्मित मुख्य गेट से थाना की सुरक्षा और सौंदर्य में वृद्धि होगी। साथ ही, यह पुलिस प्रशासन के प्रति नागरिकों के विश्वास को और मजबूत करेगा।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन को सभी ने सराहा और उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे