“बचपन ए प्ले स्कूल, नौतनवा में मनाया गया ‘बर्ड्स डे’

"बचपन ए प्ले स्कूल, नौतनवा में मनाया गया 'बर्ड्स डे'

"बचपन ए प्ले स्कूल, नौतनवा में मनाया गया 'बर्ड्स डे'“बचपन ए प्ले स्कूल, नौतनवा में मनाया गया ‘बर्ड्स डे’

"बचपन ए प्ले स्कूल, नौतनवा में मनाया गया 'बर्ड्स डे'बच्चों को मिली प्रकृति और पक्षियों की अनमोल सीख”

"बचपन ए प्ले स्कूल, नौतनवा में मनाया गया 'बर्ड्स डे'
बचपन स्कूल की समस्त अध्यापिका

आई एन न्यूज, नौतनवा डेस्क:
नौतनवा के बचपन ए प्ले स्कूल में बच्चों ने आज “बर्ड्स डे” बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नौतनवा थाने की सब इंस्पेक्टर निहारिका रंजन ने शिरकत की। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपनी गोद में लेकर पक्षियों के बारे में रोचक जानकारी साझा की। बच्चों को पक्षियों के हिंदी और अंग्रेजी नाम, उनके रंग, उनके घर, उनके भोजन और उनके महत्व के बारे में विस्तार से समझाया।

सब इंस्पेक्टर निहारिका रंजन ने बच्चों को प्रेरित किया कि पक्षी प्रकृति की सुंदरता का प्रतीक हैं, और हमें उनके प्रति दयालुता दिखानी चाहिए। उन्होंने बच्चों को बताया कि पक्षियों को कभी पिंजरे में कैद नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें स्वतंत्रता में उड़ने देना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में कुछ पक्षियों को उड़ाकर बच्चों और उपस्थित जनों को पक्षियों की स्वतंत्रता का संदेश दिया। स्कूल के कार्यकारी निर्देशक वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को पक्षियों के लिए भोजन और पानी देने का महत्व बताया। उन्होंने पक्षियों को दाना और पानी देकर बच्चों को इसके लिए प्रेरित किया। स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने बच्चों को पक्षियों के करीब लाकर उन्हें उनके स्पर्श का अनुभव कराया। उन्होंने बच्चों को पक्षियों का भोजन कराकर यह सिखाया कि प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना और उसकी हर रचना का सम्मान करना कितना जरूरी है। अंजली ने कहा, “इस प्रकार के आयोजनों से बच्चे जीवन और प्रकृति के हर पहलू से जुड़ते हैं। यह उन्हें न केवल शिक्षित करता है बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार इंसान बनने की प्रेरणा भी देता है। बच्चे इस तरह की सीख को लंबे समय तक याद रखते हैं।”

कार्यक्रम के अंत में पूरे विद्यालय परिवार ने सब इंस्पेक्टर निहारिका रंजन तथा आरक्षी अनुराधा चौहान का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ शिक्षक और अन्य स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन में श्रीजा, अयांश, शांतम, नूर, रबनूर, कृशा, आरुष, आयुषी, रुद्रांश, रौनक, अक्षिता, मिष्ठी, दिव्यांश, आशुतोष, सृष्टि, पियूष सहित कई बच्चों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम बच्चों के लिए न केवल शिक्षाप्रद रहा, बल्कि उन्होंने प्रकृति और पक्षियों के प्रति अपनत्व और प्रेम की भावना को भी महसूस किया।महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे