नौतनवा में विधायक ने जरूरतमंदों को कंबल देकर लिया आशीर्वाद

नौतनवा में विधायक ने जरूरतमंदों को कंबल देकर लिया आशीर्वाद

नौतनवा में विधायक ने जरूरतमंदों को कंबल देकर लिया आशीर्वाद

नौतनवा में विधायक ने जरूरतमंदों को कंबल देकर लिया आशीर्वाद
विधायक नौतनवा का अध्यक्ष स्वागत करते हुए।

नगर पालिका हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने के लिए तत्पर: बृजेश मणि त्रिपाठी
आई एन न्यूज, नौतनवा डेस्क
सर्दी की ठिठुरन शुरू होते ही जरूरतमंदों की मदद का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में नौतनवा कस्बे के गायत्री मंदिर परिसर में शनिवार को नगर पालिका परिषद द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों असहाय और जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे। उन्होंने स्वयं कंबल वितरित करते हुए जरूरतमंदों का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया और तहसीलदार नौतनवा उपस्थित रहे।

कस्बे के विभिन्न वार्डों से आए गरीब, असहाय, और मजदूर वर्ग के बुजुर्ग महिला-पुरुष बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा, “सर्दी में गरीबों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। यह सेवा कार्य हमें संतोष और उनके आशीर्वाद का हकदार बनाता है।”

नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा, “नगर पालिका हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने के लिए तत्पर है। हमारा प्रयास है कि इस कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति असहाय महसूस न करे।”

कार्यक्रम में सभी सभासदों और अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
महाराजगंज, उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे