नाली निर्माण में अनियमिता को लेकर अनशन दुसरे दिन भी जारी
नाली निर्माण में अनियमिता को लेकर अनशन दुसरे दिन भी जारी
आई एन न्यूज सोनौली /महराजगंज
स्थानीय कस्बे के एसएसबी रोड पर हो रहे नाली निर्माण में अनियमिता और लापरवाही के विरूद्ध आज कस्बे के युवा नेता अनुराग मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रमीण क्रमिक अनशन पर बैठ गए ।
गुरुवार को क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि पिछले एक वर्ष से एसएसबी रोड नरक बना हुआ है । मामूली से बरसात में नाली न होने से सड़कों पर गन्दे पानी जमा हो जाता है और आवागमन बन्द हो जाता है । यह तक कि उक्त रोड पर कई स्कूल है । बच्चे स्कूल नही जा पाते है । महिलाये घर से बाहर नही निकल पाती है । जल जमाव के कारण तमाम संक्रामक बीमारियों के सम्भावना बढ़ जाती है ।
अनशन पर बैठे अनुराग मणि ने आरोप लगाते हुए कहा कि 22 लाख रुपये निकल कर आधी अधूरी नाली निर्माण कर धन का बंदर बट कर लिया गया है । जब तक नाली निर्माण कर शुरू नही होता अनशन जारी रहेगा ।
अनशन पर मुख्य रूप से बैठे सज्जद अली कुरैशी, उत्तम जैसवाल, प्रेम चंद्र जायसवाल, गंगा प्रजापति, माधव सिंह लोध, रवि मद्देशिया, सरवर कुरैशी, विनोद मद्देशिया, प्रवीण कान्दू, मकबूल अहमद, गुड्ङु गुप्ता,दिलशाद मंसूरी, सहित दर्जनो कस्बेवासी मौजूद रहे ।





