एएसपी आतिश कुमार सिंह को भावभीनी विदाई,अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
एएसपी आतिश कुमार सिंह को भावभीनी विदाई,अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क : पुलिस अधीक्षक कार्यालय महराजगंज में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह के जौनपुर स्थानांतरण के उपलक्ष्य में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने एएसपी आतिश कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी।
अपने कार्यकाल के दौरान एएसपी आतिश कुमार सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ ही जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया। वे एक सुलझे हुए और संवेदनशील अधिकारी के रूप में जाने जाते रहे हैं। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलते ही वे तत्काल उस पर संज्ञान लेकर समाधान की प्रक्रिया में जुट जाते थे।
उन्होंने हमेशा अधीनस्थ कर्मचारियों को निष्पक्ष, बिना किसी दबाव या भेदभाव के कार्य करने के निर्देश दिए। उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता और जनहित सर्वोपरि रहा।
एएसपी आतिश कुमार सिंह की विदाई पर जिले के पुलिस महकमे में जहां एक ओर खुशी है कि उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है, वहीं दूसरी ओर उनकी कमी महसूस की जाएगी।
कार्यक्रम में सभी अधिकारियों ने उनके सहयोग व नेतृत्व की सराहना करते हुए जौनपुर में उनके सफल कार्यकाल की कामना की। महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





