सांसद के फरमान को भी धता साबित करने में जुटा प्रशासन – भाजपा कार्यकर्ताओं मे उठे आक्रोश के स्वर

सांसद के फरमान को भी धता साबित करने में जुटा प्रशासन - भाजपा कार्यकर्ताओं मे उठे आक्रोश के स्वर

सांसद के फरमान को भी धता साबित करने में जुटा प्रशासन
– भाजपा कार्यकर्ताओं मे उठे आक्रोश के स्वर

आई एन न्यूज नौतनवा महाराजगंज :
भाजपा सरकार में अधिकारियों की दुरुस्तगी व निष्ठा से काम करने के दावे हवा हवाई होने लगे हैं। आलम यह है सत्ताधारी सांसद के फरमान को भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं मान रहे हैं। मामला नौतनवा क्षेत्र का हैं। सांसद पंकज चौधरी द्वारा गत दिनों नौतनवा तहसील सभागार में जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जहां का सासंद ने पुलिस और कस्टम विभाग को शासन की मंशा के अनुरुप सही व निष्पक्ष काम करने के निर्देश दिये। बैठक में सोनौली तथा नौतनवा क्षेत्र में वाहनों से पुलिस द्वारा कराए जा रहे कटिंग खेल व कस्टम में दलालों की सक्रियता का भी मुद्दा उठा। सांसद ने कड़े निर्देश दिये पुलिस व कस्टम ऐसी मनमानी न करे। मगर बैठक के बाद भी कोई असर नहीं दिखा। गुरुवार को वाहनों कि कटिंग के चक्कर में एक बार फिर एक ट्रक ने एक व्यक्ति अपने चपेट में ले लिया। गंभीर रुप से घायल वह व्यक्ति जिंदगी के लिये पीजीआई लखनऊ में जूझ रहा है। घटना कुछ कस्टम दलालों व पुलिस की मनमानी पूर्ण रवैये से हुई।
बतादें कि कटिंग व दलाली को बंद करने के लिये पिछले दिनों नौतनवा तहसील सभागार में हुए बैठक में सहायक कस्टम कमिश्नर सुनौली कस्टम कार्यालय में दलालों के प्रवेश न करने का आश्वासन दिया था।लेकिन उसका कोई मतलब नहीं दिख रहा है। खेल पर नजर डालें तो कस्टम क्लीयरिंग एजेंट ही मनमानी कर वाहनों को कतार से निकाल रहे हैं। पुलिस भी बराबर की सहभागीदार हो वाहनों की कटिंग से बाज नहीं आ रही है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को संपूर्ण मामले से सांसद पंकज चौधरी को अवगत कराया है और उन्हें बताया की बैठक का जमीनी स्तर पर अमलीजामा नहीं पढ़ाया जा रहा है प्रशासन के इस कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ताओं प्रदीप सिंह, संजीव जायसवाल, रमेश चंद्र त्रिपाठी, बच्चू लाल व विशाल वर्मा में रोष जताया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे