बिहार में डबल इंजन सरकार से तेज होगा विकास –पीएम मोदी

बिहार में डबल इंजन सरकार से तेज होगा विकास --पीएम मोदी

बिहार में डबल इंजन सरकार से तेज होगा विकास –पीएम मोदी
आई एन न्यूज बिहार चुनाव डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देव मोड़ (बिहार) में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के विकास के लिए जनता नीतीश-मोदी की गारंटी पर भरोसा करे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने बिहार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। पहले चरण के बढ़े मतदान प्रतिशत को एनडीए की वापसी का संकेत बताया।
अपने 38 मिनट के भाषण में पीएम ने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला किया और राजद शासन को “जंगलराज, कट्टा और फिरौती का दौर” बताया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने सड़क, पुल, अस्पताल, रेलवे, कॉलेज और सिंचाई परियोजनाओं में अभूतपूर्व काम किया है।
मोदी ने उद्योग, कृषि-सिंचाई और महिला सशक्तीकरण को अपनी सरकार के तीन प्रमुख संकल्प बताया। उन्होंने गरीब महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने, किसानों को सालाना 9,000 रुपये देने और उत्तर कोयल नहर परियोजना शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री ने आतंकवाद, माओवाद, धारा 370 और राम मंदिर निर्माण जैसे वादे पूरे करने का जिक्र करते हुए कहा कि एनडीए सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है। सभा में गूंजते “मोदी-मोदी” नारों के बीच उन्होंने एनडीए की प्रचंड जीत का विश्वास जताया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे