बोल नौतनवा बोल: नेताजी का हिसाब, देखें जनता का जवाब —सोनौली पहुंची इंडो नेपाल न्यूज़ की टीम।
बोल नौतनवा बोल: नेताजी का हिसाब, देखें जनता का जवाब —सोनौली पहुंची इंडो नेपाल न्यूज़ की टीम।
आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क।
विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच इंडो नेपाल न्यूज़ ने जनता की आवाज़ को सीधे मंच देने के उद्देश्य से अपने विशेष जनसंवाद अभियान “बोल नौतनवा बोल— नेताजी का हिसाब, देखें जनता का जवाब” की शुरुआत कर दी है। इस अनूठी पहल का मकसद चुनावी वादों और राजनीतिक दावों से इतर, आम नागरिकों के बीच जाकर उनके वास्तविक मुद्दों, अपेक्षाओं और विकास को लेकर उनकी राय को सामने लाना है।
इसी क्रम में इंडो नेपाल न्यूज़ की टीम नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के भारत के अंतिम छोर पर स्थित कस्बा सोनौली पहुंची, जहां व्यापारियों, आम नागरिकों से सीधा संवाद कर जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया गया।
लोगों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल, बिजली, कृषि और सीमा क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखी।
“बोल नौतनवा बोल” अभियान के माध्यम से अब जनता स्वयं बताएगी कि उनके क्षेत्र में कितना विकास हुआ, कौन से मुद्दे आज भी अधूरे हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण सवाल क्या होंगे। इंडो नेपाल न्यूज़ की यह जनसंवाद यात्रा लगातार जारी रहेगी और विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जमीनी रिपोर्ट दर्शकों और पाठकों तक पहुंचाई जाएगी।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।



