बोल नौतनवा बोल: नेताजी का हिसाब, जनता का जवाब — भारत के अंतिम गांव में पहुंची इंडो नेपाल न्यूज़ की टीम

बोल नौतनवा बोल: नेताजी का हिसाब, जनता का जवाब — भारत के अंतिम गांव भगवानपुर में पहुंची इंडो नेपाल न्यूज़ की टीम

आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क।
विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच इंडो नेपाल न्यूज़ ने जनता की आवाज़ को सीधे मंच देने के उद्देश्य से अपने विशेष जनसंवाद अभियान “बोल नौतनवा बोल— नेताजी का हिसाब, देखें जनता का जवाब” की शुरुआत कर दी है। इस अनूठी पहल का मकसद चुनावी वादों और राजनीतिक दावों से इतर, आम नागरिकों के बीच जाकर उनके वास्तविक मुद्दों, अपेक्षाओं और विकास को लेकर उनकी राय को सामने लाना है।
इसी क्रम में इंडो नेपाल न्यूज़ की टीम नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के भारत के अंतिम छोर पर बसे सीमावर्ती गांव भगवानपुर पहुंची, जहां ग्रामीणों से सीधा संवाद कर जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया गया। गांव के लोगों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल, बिजली, कृषि और सीमा क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखी। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों का असर सीधे तौर दिखाई दे रहा है
लोगों ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को भी स्पष्ट रूप से रखा और कहा कि इस बार उनका मतदान केवल वादों पर नहीं, बल्कि कामकाज के आधार पर होगा।
इंडो नेपाल न्यूज़ का यह अभियान केवल राजनीतिक चर्चा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य जनता की आवाज़ को निष्पक्ष रूप से समाज और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाना है। अभियान के तहत नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव, प्रत्येक वार्ड और हर वर्ग के लोगों से संवाद किया जाएगा, ताकि विकास की वास्तविक तस्वीर सामने आ सके।
“बोल नौतनवा बोल” अभियान के माध्यम से अब जनता स्वयं बताएगी कि उनके क्षेत्र में कितना विकास हुआ, कौन से मुद्दे आज भी अधूरे हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण सवाल क्या होंगे। इंडो नेपाल न्यूज़ की यह जनसंवाद यात्रा लगातार जारी रहेगी और विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जमीनी रिपोर्ट दर्शकों और पाठकों तक पहुंचाई जाएगी।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *