बिहार चुनाव में BJP का नया नारा, विपक्ष को दिया करारा जवाब

बिहार चुनाव में BJP का नया नारा, विपक्ष को दिया करारा जवाब

बिहार चुनाव में BJP का नया नारा, विपक्ष को दिया करारा जवाब,
“25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश”
आई एन न्यूज पटना डेस्क:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्ष जहां लगातार यह आरोप लगा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनाव के बाद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी, वहीं अब बीजेपी ने इन तमाम अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि यह चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इसके साथ ही BJP ने एक नया सियासी नारा दिया है, जो सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा में है — “25 से 30, हमारे दो भाई, नरेंद्र और नीतीश!”
नीतीश को फिर बनाया बड़ा भाई
2020 के विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी भाजपा ने नीतीश कुमार को “बड़ा भाई” का दर्जा देते हुए उनकी अगुवाई में चुनाव लड़ने का संकल्प लिया है। गौरतलब है कि 2020 में जदयू को केवल 43 सीटें मिली थीं, फिर भी भाजपा ने नीतीश को ही मुख्यमंत्री बनाया था। विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा था कि भाजपा चुनाव जीतने के बाद नीतीश कुमार को किनारे कर सकती है, लेकिन अब भाजपा ने नया नारा देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि नीतीश ही NDA का चेहरा हैं।
सोशल मीडिया पर छाया चुनावी उत्साह
भाजपा ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। कुछ चर्चित नारों में शामिल हैं: बिहार में जारी रहेगी विकास की तेज रफ्तार, 14 नवंबर को फिर एक बार एनडीए सरकार!”
जनता का विश्वास, फिर से NDA सरकार! बस 38 दिन का है इंतज़ार, थमेगी नहीं विकास की रफ्तार!”
बिहार की जनता का मूड, मन-मिजाज सिर्फ एनडीए के साथ, 160 से अधिक सीटों पर जीतकर 14 नवंबर को फिर आ रही प्रचंड बहुमत की सरकार!”
जेपी नड्डा का बयान: चुनाव विकास बनाम जंगलराज
केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए सरकार जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बनी है। यह चुनाव बिहार को विकास के रास्ते पर निरंतर आगे ले जाने, घुसपैठियों से मुक्त करने और जंगलराज को रोकने का चुनाव है।”
क्या कहता है नया नारा?
“25 से 30, हमारे दो भाई, नरेंद्र और नीतीश” नारा भाजपा की रणनीति का प्रतीक बन गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को अगले कार्यकाल (2025-2030) तक एकजुट दिखाया गया है। यह नारा न सिर्फ विपक्ष की रणनीति को ध्वस्त करता है, बल्कि नीतीश कुमार को लेकर भाजपा के भरोसे को भी पुख्ता करता है।

बता दे कि बिहार चुनाव 2025 में एनडीए पूरी ताकत से मैदान में उतर चुकी है और भाजपा ने यह साबित करने में देर नहीं की कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे। अब देखना यह होगा कि जनता इस जोड़ी पर फिर से भरोसा जताती है या विपक्ष का हमला असर दिखाता है।
(बिहार)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे