बचपन ए प्ले स्कूल, नौतनवा में बैसाखी की धूम, बच्चों ने सीखा फसल पर्व का महत्व

बचपन ए प्ले स्कूल, नौतनवा में बैसाखी की धूम, बच्चों ने सीखा फसल पर्व का महत्व
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा बचपन ए प्ले स्कूल में बैसाखी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को बैसाखी से जुड़े कई नए शब्दों—जैसे सिख, गुरु, फसल, नया और वर्ष—से परिचित कराया गया। बच्चों को बताया गया कि बैसाखी फसलों का पर्व है और यह सिख समुदाय का नया वर्ष भी माना जाता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पंजाब की संस्कृति की झलक दिखाने के लिए आकर्षक सजावट की गई, जिसे बच्चों ने उत्सुकता से देखा, समझा और महसूस किया। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चे बेहद मनमोहक लग रहे थे। इस मौके पर बच्चों को पंजाब के पारंपरिक भोजन जैसे लस्सी, सरसों का साग, मक्के की रोटी और मक्खन के बारे में भी बताया गया।
विद्यालय की डायरेक्टर अंजली ने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं और बच्चों को बताया कि बैसाखी के दिन किसान अपनी नई फसल घर लाते हैं। यह दिन किसानों के लिए खुशी और गर्व का दिन होता है, क्योंकि लंबी मेहनत के बाद उन्हें अपनी फसल का सुखद परिणाम मिलता है। उन्होंने बच्चों को यह भी समझाया कि हमें हमेशा अपने देश के किसानों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि उन्हीं की मेहनत से हम सभी को भोजन मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अम्बेडकर जयंती के बारे में भी जानकारी दी गई और उन्हें “संविधान” शब्द से परिचित कराया गया, ताकि वे देश के संविधान और उसके महत्व को समझ सकें।
इस अवसर पर सभी बच्चों ने भांगड़ा कर खूब मस्ती की। कार्यक्रम में स्वेतिका, रियान, अंश, अनाया, लक्षित, विश्रुत, शानवी, श्रीवन्या, आर्यन, अयांश, अरशदीप, गुरनीत, ॐ, मिष्टी, ऋषिका, तारीख, आयत, अफीफा, फ़िज़ा, सौम्या, न्यासा, समृद्धि आदि बच्चों ने भाग लिया।
टीचर्स तेजस्वी, वैष्णवी, मोनिका, ईशा, प्रियंका, अंजली।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे