जन-जन के मन में क्यों बसे ऋषि त्रिपाठी? नौतनवा आवास की ये तस्वीरें बयां कर रही हैं सच्चाई!
जन-जन के मन में क्यों बसे ऋषि त्रिपाठी? नौतनवा आवास की ये तस्वीरें बयां कर रही हैं सच्चाई!
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क।
स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी का आवास इन दिनों जन-समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन की भांति आज सुबह से ही उनके आवास पर क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से पहुंचे फरियादियों का तांता लगा रहा, जहां विधायक ने एक-एक कर सभी की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए।
कई ग्रामीणों ने भूमि से जुड़े विवादों को रखा, जिस पर विधायक ने मौके से ही संबंधित तहसील व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को फोन कर निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
अपने-अपने टोले और गांवों में सड़क, खड़ंजा और नाली निर्माण की मांग से संबंधित शिकायती पत्र सौंपे।
स्वास्थ्य, पेंशन और व्यक्तिगत पारिवारिक समस्याओं को लेकर आए लोगों को भी निराश नहीं होना पड़ा; कई मामलों का निस्तारण विधायक ने तुरंत मौके पर ही करवा दिया।
नौतनवा विधायक की कार्यशैली की सबसे बड़ी खासियत उनका जनता से सीधा जुड़ाव है। सुबह की पहली किरण से लेकर देर रात तक उनके आवास के दरवाजे जनता के लिए खुले रहते हैं।
”चाहे बुजुर्ग हों, महिलाएं हों या युवा—कोई भी व्यक्ति बिना किसी हिचकिचाहट के सीधे विधायक ऋषि त्रिपाठी से मिलकर अपनी बात रख सकता है। बीच में किसी बिचौलिये की जरूरत नहीं पड़ती।”
क्षेत्रीय जनता का कहना है कि विधायक त्रिपाठी हर पीड़ित की बात को न केवल ध्यानपूर्वक सुनते हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करते हैं कि संबंधित अधिकारी मामले को ठंडे बस्ते में न डालें। इस बात पर भी वह नजर बनाए रखते हैं।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।








































