पुरंदरपुर में विस्फोट, दर्जनों घायल

पुरंदरपुर में विस्फोट, दर्जनों घायल

पुरंदरपुर में विस्फोट, दर्जनों घायल
– दो घायलों की हालत गंभीर,मौके पर पहुंची पुलिस
आईएन न्यूज,पुरंदरपुर, महराजगंज:
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव गजपति में स्थित एक ट्रैक्टर से गेहूं पीसने वाली मिल में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे जबर्दस्त विस्फोट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मिल के आसपास खड़े करीब दर्जन भर लोग घायल हो गये। विस्फोट से मची अफ़रा तफ़री के बीच ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुये घायलों को सीएचसी बनकटी पंहुचाया है। घायलों में दो की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया है। सूचना पर मौके पर पंहुचे थाना प्रभारी अनिल कुमान व अन्य पुलिस कर्मियों ट्रैक्टर सहित चक्कीमशीन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस जांच में जुटी है कि विस्फोट कैसे हुआ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे