तराई के किसानों के लिये संजीवनी बनेगी पपीते की खेती -एक संस्था करेगी किसानों को जागरुक

तराई के किसानों के लिये संजीवनी बनेगी पपीते की खेती -एक संस्था करेगी किसानों को जागरुक

तराई के किसानों के लिये संजीवनी बनेगी पपीते की खेती -एक संस्था करेगी किसानों को जागरुकतराई के किसानों के लिये संजीवनी बनेगी पपीते की खेती -एक संस्था करेगी किसानों को जागरुक

तराई के किसानों के लिये संजीवनी बनेगी पपीते की खेती
-एक संस्था करेगी किसानों को जागरुक
आईएन न्यूज, नौतनवा:
तराई के किसानों के लिये अब पारंपरिक खेती करना एक ख़ानापूर्ति करने जैसा हो गया है। खेत में लगाई गयी पूंजी और साल भर अन्न मात्र का इंतजाम हो जाय, किसान इसी में राहत महसूस करता है।
मगर एक संस्था का प्रयास अगर ठीक ठाक रहा, तो तराई के किसानों के दिन अब बहुरने वाले है। पपीता की ख़ेती से किसान प्रति हेक्टेयर करीब़ दस लाख रुपये अर्जित कर सकता है।
यह जानकारी हनुमत कृपा पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से अमरनाथ पांडेय ने दी है। जिसका संस्था कार्यालय नौतनवा कस्बा के वार्ड नंबर 15, सरोजनीनगर में है। पांडेय जी ने यह भी बताया कि क्षेत्र के किसानों को पपीता की ख़ेती करने का निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण करता कई गैर प्रांतीय क्षेत्रों से भी आयेगे। साथ ही किसानों को जागरुक करने के लिये संस्था महुअवा गांव में करीब दस एकड़ के क्षेत्रफल में पपीता कृषि की जायेगी।

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे