योगी सरकार के दावों को आईना दिखायेंगे सपाई
योगी सरकार के दावों को आईना दिखायेंगे सपाई
– महराजगंज में सपाईयों ने वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
आईएन न्यूज़, महराजगंजः
प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार भले ही जनता से “अच्छ़े दिन” लाने के दावे या वायदे कर रही है। मगर प्रदेश की वर्तमान कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुये समाजवादी पार्टी ने अब घेराबंदी शुरु कर दी है। जिसके क्रम में महराजगंज के सपाई जिलामुख्यालय पर जूटे और एक ज्ञापन सौंप योगी सरकार कानून व्यवस्था पर असंतोष जताया।
यहां जुटे सपा के तमाम पदाधिकारियों ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था को कोसा।सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है लुट,हत्या,बलात्कार व गैंगरेप की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस या प्रशासन किसी भी मामले का उचित या त्वरित निस्तारण करने में फिसड्डी साबित हो रहा है।
सपाईयों ने कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करते हुए आंदोलन की चेतावानी के साथ एक ज्ञापन पत्र जिला प्रशासन दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से नौतनवा के पुर्व विधायक मुन्ना सिहं महराजगंज के पुर्व विधायक श्रीपतीआजाद पुर्व विधायक सुदामा सप्रैससाद विन्द्रेश कन्नौजिया भाइ रामलाल यादव जितेन्द्र यादव जयप्रकाश सिंह नौतनवा के ब्लाक प्रमूख प्रतिनिधि रमाकान्त यादव संजय सिहं बिक्रम यादव उपस्थित थे।





