सीमावर्ती अधिकारियों के पहल पर ठूठीबारी में चक्का जाम समाप्त-

सीमावर्ती अधिकारियों के पहल पर ठूठीबारी में चक्का जाम समाप्त-

सीमावर्ती अधिकारियों के पहल पर ठूठीबारी में चक्का जाम समाप्त——-
एसपी नवलपरासी, एसपी सशस्त्र सीमा बल नवलपरासी सहित एसएसबी कमाण्डेन्ट के साथ बैठक के बाद सुलझा विवाद—
नेपाल के उद्योग वाणिज्य संघ नवलपरासी ने घटना की निन्दा—
(अरुण वर्मा की रिपोर्ट)
आई एन न्यूज नवलपरासी/महेशपुर
स्थानीय नागरिको व व्यापारियों के आक्रोश के आगे एसएसबी जवानो की मनमानी नही चली और थक हार कर एसएसबी को ट्रैक्टर ट्राली समेत बालू को छोड़ना पड़ा।
सोमवार की शाम एसएसबी ठूठीबारी के जवानों द्वारा नेपाल मे घुसकर मनमानी करते हुए नेपाल सीमा से नेपाली ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदा बालू व ड्राइवर को पकड़ लिया जिसको लेकर ढुठीबारी के महेशपुर मे नेपाली नागरिको ने आज चक्का जाम कर भारत नेपाल से आवागमन ठप का दिया। नेपाली नागरिको के जबरजस्त आक्रोश को देखते हुए आखिरकार एसएसबी को उक्त बालू को छोड़ना ही पड़ा।
मंगलवार को एसएसबी ठूठीबारी के जवानो के विरोध में नेपाली नागरिक सड़क पर उतर गए और एसएसबी के खिलाफ नेपाल सीमा में नारेबाजी करने लगे। बढते आक्रोश को देखते हुए सरहद के दोनों तरफ पुलिस फोर्स लगा दी गई। स्थित बिगड़ती इससे पहले दोनों देशों के सीमावर्ती क्षेत्र के अधिकारी आनन-फानन में एक बैठक किया और निर्णय लिया कि सीमा से पकड़ कर लाया गया नेपाली ट्रैक्टर ट्रॉली लदी बालू व ड्राईवर को छोड़ दिया जाए। उक्त निर्णय के बाद नेपाली नागरिकों का अनुष्ठान गया और चक्का जाम समाप्त हो गया।
बैठक में नवलपरासी पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र चौधरी, सशस्त्र सीमा बल एसपी टंकबहादूर केशी भारतीय एसएसबी के स०कमाण्डेन्ट दिलीप झा नौतनवा सरीक रहे अधिकारयो के सूझ बूझ से लिये गचे निर्णय को सराहा ।
साथ ही उक्त घटना की
ठूठीबारी व्यापार मण्डल अध्यक्ष दिनेश रौनियार व नवलपरासी उद्योग वाणिज्य संघ के द्वारा एसएसबी द्वारा किये गए इस कृत्य की कड़ी निन्दा किया गया।
भारतीय सीमा के कस्टम इंसपेक्टर राकेश सिंह ने कहाँ कि सभी को अपने कर्तव्य का बोध होना चाहिए। नेपाल हमारा मित्र देश होने के साथ साथ रोटी बेटी का सम्बंध भी रखता है। ऐसे में इस तरह की हरकत निंदनीय है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे