भाजपा की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ी—कुंवर अखिलेश
भाजपा की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ी—कुंवर अखिलेश
नौतनवा मेंं समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान व कार्यकर्ता समेलन सम्पन्न ——–
आईएन न्यूज़ नौतनवा:
समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान व कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ।
गुरुवार को डा0 राममनोहर लोहिया डिग्री कालेज नौतनवा के प्रागण मे भारी संख्या मे एकत्र हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए महराजगंज के पूर्व सांसद कुवर अखिलेश सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकार्ताओं कोे पुनः अपने ताकत का एहसास कराते हुए गाधीवादी तरीके से भाजपा सरकार के कार्यो का विरोध करने का वक्त आ गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता यह याद रखे कि विरोध इतना जबरदस्त होना चाहिए कि सरकार की ईट से ईट बज जाये। प्रन्तु यह विरोध डन्डे और हथियार से नही बल्कि विरोध करने का तरीका गाधीवादी हो। कार्यकर्ताओं को प्रत्येक गाव जाकर वर्तमान सरकार के झूठे वादों का पुल़िदा लोगो को याद दिलाना चाहिए।
श्री सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा ने गरीब किसानों से वादा किया था कि यदि वह सत्ता मे आये तो किसानों के उपज के मुल्य डेढ गुना कर देगी परन्तु इन तीन बर्षो मे किसानो की उपज का मुल्य मात्र 3.5 प्रतिशत ही बढ़ा है। जबकि उससे ज्यादा किसानों को दी जाने वाली खाद डीजल मजदूरी का रेट बढ़ गया है। सरकार द्वारा किसानो से किए गये वादे पूरी तरह झुठ साबित हुए है। भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। भारत की पूरी अर्थ व्यवस्था किसानों पर टिकी है.। परन्तु आज भाजपा शासन मे किसान दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है।
सदस्यता अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के सिध्दार्थ नाथ सिंह संगठन प्रभारी महाराजगंज, सपा के पूर्व विधायक नौतनवा कु्वर कौशल सिंह रामलाल राष्ट्रीय महासचिव राजेश यादव जिलाध्यक्ष महराजगंज ने मुख्य अतिथि को माला पहना कर स्वागत किया ।
भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से आए किसानों ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया । इस मौके पर प्रमुख रूप से रमाकांत यादव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि टिंकू पान्डे ताहिर अली राजू दूबे संजय सिंह महेश सिंह मुन्नु लाला सन्तराम विक्रम यादव बेचू गौतम रामअशीष सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।








































