कच्ची से मौत के बाद चेती पुलिस

कच्ची से मौत के बाद चेती पुलिस

कच्ची से मौत के बाद चेती पुलिस
कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार-गए जेल।
आईएन न्यूज़ बृजमनगंज: बृजमनगंज पुलिस ने क्षेत्र में कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी करके दो लोगों को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस मामले थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र राय ने बताया की कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ उपनिरीक्षक शंकर यादव मय हमराही क्षेत्र में छापेमारी किये। जिसमे हथिगढ़वा में एक कुंतल लहन नष्ट किया गया। मय उपकरण बंसीलाल निवासी बचगंगपुर व बाबूराम निवासी हथिगढ़वा को 20 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिन्हें शनिवार को आबकारी एक्ट की 272 आई पी सी व 60 / 63 के तहत जेल भेज दिया गया।
शुक्र बताते हैं कि क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री के बाद कच्ची शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत की खबर को पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है और आज कच्ची के खिलाफ संघन अभियान चलाएं । कहां जा रहा है कि एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस चेत गई है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे