आरोपी फार्मासिस्ट पर छेड़ छाड़ का मुकदमा दर्ज-गया जेल

आरोपी फार्मासिस्ट पर छेड़ छाड़ का मुकदमा दर्ज-गया जेल

आरोपी फार्मासिस्ट पर छेड़ छाड़ का मुकदमा दर्ज-गए जेल।

आईएन न्यूज़ बृजमनगंज:
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज में एक आशा के साथ छेड़ छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी चीफ फार्मासिस्ट के विरुद्ध मुकदमा कर जेल भेज भेज दिया।
मालूम हो कि बीते सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज में आशा बहुएं प्रशिक्षण के लिए आई थी। इसी दौरान एक आशा की तवियत अचानक विगड़ गई थी। जिनका इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा था। इसी दौरान वार्ड में आशा को अकेला देख नशे में धुत चीफ फार्मासिस्ट द्वारा छेड़ छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया। जिसमे आक्रोशित आशा कर्कर्ताओं ने फार्मासिस्ट को अस्पताल के एक कमरे में बन्द कर इस घटना की जानकारी तत्काल महिला हेल्प लाइन व पुलिस दी। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने आरोपी फार्मासिस्ट को कमरे से निकल हिरासत में लेकर थाने पर ले गई। आशा कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंच कर घटना के बाद पुलिस को सामूहिक रूप से लिखित तहरीर दिया था। इस मामले में थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र राय ने बताया की मिले तहरीर के आधार पर आरोपी फार्मासिस्ट के विरुद्ध छेड़ छाड़ सहित जान से मारने की धमकी देने की धारा 354 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को आरोपी चीफ फार्मासिस्ट शुशील कुमार मिश्र को जेल भेज दिया गया है। पुलिस विवेचना में लगी हुई है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे