पुलिस की सख्ती से भागे तस्कर, लाखों का कपड़ा सीज

पुलिस की सख्ती से भागे तस्कर, लाखों का कपड़ा सीज

पुलिस की सख्ती से भागे तस्कर, लाखों का कपड़ा सीज

आईएनन्यूज, नौतनवा:
सोनौली कोतवाली के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव से सटे नेपाल के त्रिलोकपुर गांव में शुक्रवार की देर रात कपड़ा तस्कर नेपाली पुलिस आमने सामने आ गये। तस्करों के मैनेज का खेल नहीं चला। पुलिस सख्त हुई तो तस्कर कपडों के दो गट्ठर को वहीं छोड़ भारतीय सीमा में भाग खड़े हुये। नेपाल की मर्यादपुर चौकी पुलिस ने कपड़े को जब्त कर लिया है। जिसकी कीमत लाखों रुपये में आंकी गयी है।
पिछ़ले दो सप्ताह से बरगदही व हरदी डाली गांव के छुपे नाकों से रास्ते से कपड़े की तस्करी हो रही थी। खुलेआम हुई इस तस्करी पर न तो भारतीय कस्टम विभाग की नज़र पड़ी रही थी,और न ही सोनौली कोतवाली के खनुआ चौकी पुलिस की। यह बात चौंकाने वाली है। नौतनवा कस्बा से बनैलिया मंदिर चौराहा होते हुये सैकड़ों गट्ठर कपड़े दिन के उजाले से देर रात के अंधेरे में सरहद पार कर दिये जा रहे थे। हैरत की बात यह रही कि चालाक तस्कर एसएसबी की गश्त को भी बड़ी सफाई से चकमा देने मे कामयाब साबित हो रहे थे। नेपाल के मर्यादपुर पुलिस को जब तस्करी की सूचना मिली, तो उन्होंने नोमेंस लैंड़ के पास आकर घेराबंदी कर ली । तस्करों के सरगना नेपाल के बनगाई तथा नौतनवा कस्बा के कुछ़ चर्चित तस्कर बताये जा रहे हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे