रोज खाये 10 चेरी और इन 5 बीमारियों को दूर भगाएं

रोज खाये 10 चेरी और इन 5 बीमारियों को दूर भगाएं

रोज खाये 10 चेरी और इन 5 बीमारियों को दूर भगाएं

चेरी एक खट्टा-मीठा फल है जो लाल, काले और पीले रंगों में मिलती है। चेरी को खाना बहुत से लोग पसंद करते है। जहां यह स्वाद में काफी अच्छी होती है, वहीं  इसमें  जरूरी पोषक तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, बी और सी, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, लोहा, पोटेशियम, फॉस्फोरस मौजूद होते है। यह तत्व शरीर को कई स्वास्थ्य संबंधी कई प्रॉबल्म को दूर करने में मदद करते है। अगर रोज 10 चेरी खाई जाए तो आप कई बीमारियों से बच सकते है। आइए जानते है कैसे।

 

– गठिया

PunjabKesari
चेरी में एन्थोसियानिन तत्व होता है जो गठिया रोगी के लिए काफी फायदेमंद होता है। गठिया में यूरिक एसिड अधिक मात्रा में बनता है और हाथ-पैर सूज जाते है। चेरी में मौजूद एन्थोसियानिन गठिया के रोग से जल्द छुटकारा दिलाते है। दिन में जरूर 10 खट्टी चेरी का सेवन करें।

– हृदय रोग

रोज खाये 10 चेरी और इन 5 बीमारियों को दूर भगाएं
चेरी में पोटैशियम, लोहा, जस्ता, मैगनीज जैसे खनिज लवण होते हैं जो ह्रदय रोग को रोकने में अधिक सक्षम होते हैं। इसलिए अगर आप हृदय रोग से बचे रहना चाहते है तो चेरी को अपनी रूटिन का हिस्सा बना लें।

– कैंसर
चेरी में मौजूज एंटीआक्सीडेंट्स शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति देते है। इसके अलावा चेरी में फिनॉनिक एसिड और फ्लेवोनॉयड  भी होता है जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के ऊतकों को बढ़ने से रोकते है।

– रक्तचाप

PunjabKesari
चेरी में पोटैशियम की मात्रा होती है जो शरीर में स्थित सोडियम की मात्रा कम कर देता है।  इस वजह से शरीर का रक्तचाप स्तर सामान्य हो जाता है। इसी के साथ कोलेस्ट्रोल का स्तर भी कंट्रोल में रहता है।

–  हड्डियां मजबूत
बहुत से लोगों को हड्डियां संबंधी कई प्रॉबल्म का सामना करना पड़ता है। इसलिए नियमित चेरी का सेवन करें क्योंकि चेरी को खाने से हड्डियों में मजबूत होती हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे