रोज खाएं मुट्ठीभर भीगे हुए चने, फिर देखिए कमाल
रोज खाएं मुट्ठीभर भीगे हुए चने, फिर देखिए कमाल
आई एन न्यूज डेस्क नई दिल्ली : बादाम यादाशत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। बच्चों ही नहीं बड़ों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन इ,जिंक,कैल्शियम ,मैग्नीशियम,मिनरल्स और ओमेगा- 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं लेकिन बादाम की तुलना में चना कम कीमत में ज्यादा फायदे देता है। इसमें आयरन, प्रोटीन और कई मिनरल्स पाए जाते हैं। जो शरीर को एनर्जी देते हैं।
1. कमजोरी करे दूर
इनमें आयरन, प्रोटीन और मिनरल्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को कई एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। इसके सेवन से कमजोरी दूर होती है।
2. हार्ट डीजीज
चना खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इससे हार्ट डिजीज़ का खतरा कम होता है और हार्ट हेल्दी रहता है।
3. एनीमिया में फायदेमंद
इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है। अगर आप एनीमिया की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना चना खाने से इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।
4. किडनी की सफाई
चने में फॉस्फोरस होता है जो हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है और किडनी से एक्स्ट्रा साल्ट निकालता हैं।
5. हेल्दी स्किन
इसे चबा कर खाने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहती है। इसका रोजाना सेवन करने से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं जैसे- खुजली और रैशेज़ से छुटकारा मिलता है।
6. यूरिन प्रॉब्लम
अगर आप बार-बार यूरिन जाने की समस्या से परेशान हैं तो भीगे चनों को गुड़ के साथ खाएं। एेसा करने से इस प्राॅब्लम से राहत मिलेगी।






