भाजपा के धोखे का जबाब आपको देना है -संजीव जायसवाल

भाजपा के धोखे का जबाब आपको देना है -संजीव जायसवाल
भाजपा के धोखे का जबाब आपको देना है -संजीव जायसवालभाजपा के धोखे का जबाब आपको देना है ——संजीव जायसवाल
आई एन न्यूज सोनौली ब्यूरो::मेरे साथ भाजपा ने धोखा किया इस धोखे का हिसाब आप को करना है। इस नगर के लिए हमेशा संघर्ष किया और संघर्ष करते रहेगें।
उक्त बाते गुरुवार की शाम को सोनौली नगर पंचायत कस्बे के रामजानकी मंदिर चौराहे पर अध्यक्ष पद के लिए चुनावी सभा का शंखनाद करते हुए निर्दल प्रत्याशी गीता देवी के पुत्र संजीव जायसवाल ने कहा कि नगर के बड़े बुजुर्गो की गोद में खेला और अब इस नगर को सवारने का समय आ गया है। हमने नगर के लिए संघर्ष भी किया चाहे बिजली का मामला हो या फिर गंदे पानियो से भरे बंद सड़को को ठीक कराने का यह सब कुछ आपके प्यार के बदौलत किया।  नगर पंचायत के बिकास के लिए लड़ता रहा और लड़ता रहूगा।समय आ गया है आप अपना प्यार और आर्शिवाद हथौड़ा चुनाव निशान पर मोहर लगाकर दे। इसी क्रम में संजीव के समर्थन में सभा को सम्वोधित करते हुए युवा नेता अभिषेक जोशी ने कहा कि संजीव ने विरोधियो के नाक में दम कर दिया है। मै भी विधान सभा का चुनाव दो बहुबलियो के विरूद्ध लड़ा और जनता अपना प्यार भी दिया। सोनौली नगर पंचायत को अब सही नेतृत्व की जरूरत है। बाहुबलियो का विरोध करने वाले के मंच पर हमेशा रहूंगा । यहा की जनता ने कभी आशुओ के बदौलत तो कभी बेचारे के नाम पर चुनाव जीताया। आशू बहाने वाले को प्रधान बना दिया। अब आशुओ की राजनीति नही चलेगा।सत्ता पक्ष के नेताओ के आड़े हाथो लेते हुए कहा कि कुछ लोग केवल सत्ता के बदौलत दलाली करने का कार्य किया।नेतृत्व गलत हाथो में गया तो विकास फिर रुक जायेगा। पछताने के शिवाय कुछ नही मिलेगा। संजीव के हाथो को मजबूत करे।
Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे