मोदी-योगी सरकार की लचर नीतियों की वजह से बढ़ती जा रही बेरोजगारी:अखिलेश

मोदी-योगी सरकार की लचर नीतियों की वजह से बढ़ती जा रही बेरोजगारी:अखिलेश

 

मोदी-योगी सरकार की लचर नीतियों की वजह से बढ़ती जा रही बेरोजगारी:अखिलेशआई एन न्यूज ब्यूरो लखनऊ:समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार पर उनकी सरकार के विकास कार्यों को रोकने का ‘जन विरोधी’ कदम उठाने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि लोकतंत्र के लिये यह स्वस्थ परम्परा नहीं है।

अखिलेश ने पार्टी राज्य मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं तथा युवाओं से मुलाकात के दौरान कहा कि सपा की पिछली सरकार ने प्रदेश के विकास के लिये कई क्षेत्रों में अनूठे और जन हितैषी कार्य किये हैं, मगर मौजूदा भाजपा सरकार ने उन्हें रोक दिया है। भाजपा ने मेट्रो पर ‘ब्रेक’ लगा दिया, समाजवादी पेंशन बंद कर दी और गोमती ‘रिवर फ्रंट’ सहित कई विकास कार्यों को बेपटरी कर दिया। लोकतंत्र के लिये यह स्वस्थ स्थिति नहीं है। पिछली सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को रोकना जनविरोधी कदम है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के हितों से खिलवाड़ कर रही है। भाजपा जनता को गुमराह करने में माहिर है। उसकी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षामित्रों के साथ धोखा किया है। राग द्वेष से काम करने वाली भाजपा हमेशा ही दोमुंही बात करती है। लोकतंत्र में भाजपा नेताओं के झूठ की कलई जनता के सामने खुल गयी है। संकुचित विचारधारा वाली भाजपा सरकार ने नौजवानों के सपने तोड़े हैं। प्रदेश के नगरीय निकाय के आगामी चुनाव में जनता उसे जरूर सबक सिखा देगी।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि केन्द्र और राज्य सरकार की लचर नीतियों की वजह से मुल्क में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। भाजपा ने पूरे देश को उलझा दिया है जबकि समाजवादी सरकार का काम दिखता है। सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ता का आह्वान किया कि वे चुनावों तक अपने-अपने क्षेत्रों में रहें। सभी बूथस्तर तक प्रचार करें। इसके साथ ही वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की भी तैयारी करते रहें।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे