नौतनवा में अचानक सड़क पर गिरा पोल, बाल-बाल बची कई जानें

नौतनवा में अचानक सड़क पर गिरा पोल, बाल-बाल बची कई जानें

नौतनवा में अचानक सड़क पर गिरा पोल, बाल-बाल बची कई जानें

नौतनवा में अचानक सड़क पर गिरा पोल, बाल-बाल बची कई जानें

आईएनन्यूज, नौतनवा:
नौतनवा कस्बा के ठूठीबारी चौराहे से मात्र कुछ़ दूरी पर पीडब्ल्युडी विभाग द्वारा लगाया गया भारी भरकम लोहे का पोल शुक्रवार की पूर्वाह्न करीब ११ बजे अचानक मुख्यमार्ग पर गिर गया। उस समय वहां से कई वाहन व पैदल यात्री गुजर रहे थे। गनीमत यह रही कोई पोल के नीचे नहीं आया, जिससे कईयों की जान बच गयी। हालांकि पोल गिरने के बाद कस्बा का मुख्य मार्ग करीब आधे घंटे तक जाम रहा । जिससे अफरा-तफरी मची रही। पोल को जेसीबी मशीन द्वारा हटाया गया, तब जाकर मार्ग पर आवागमन शुरु हुआ।

नौतनवा में अचानक सड़क पर गिरा पोल, बाल-बाल बची कई जानें

बतादें कि इस यह नौतनवा से अन्यत्र स्थानों का किलोमीटर व दिशा इंगित करने वाला पोल-बोर्ड था। जिसका आधार जंगखाकर सड़ चुका था। नागरिकों ने पोल गिरने के खतरे के बावत कई बार नपा प्रशासन व लोकनिर्माण विभाग से शिकायत की थी। मगर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। नगर में अभी दर्जनों बिजली व अन्य खंभे इसी तरह गिरने के कागार पर हैं। अगर इस हादसे के बाद भी जिम्मेदार नहीं चेते, तो एक बड़ी घटना कभी भी घटित हो सकती है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे