तस्करी के लिये हरी झंड़ी है “संत” और “स्वामी” पासवर्ड़
तस्करी के लिये हरी झंड़ी है “संत” और “स्वामी” पासवर्ड़
संवाददाता–विजय शास्त्री
आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा::नौतनवा-खनुआ मार्ग पर इन दिनों तस्करी शबाब पर है। सैकड़ों बोरी उर्वरक प्रति दिन इस मार्ग से होते हुए हरदी डाली, बरगदही व खनुआ सीमा के नाकों से नेपाल भेज दिये जा रहे हैं। तड़के सुबह से लगाये देर शाम तक करीब दर्जन भर मोटरसाइकिल सवार तस्कर कैरियरों का काफिला उर्नरक ढ़ोनें में जुटा है। सवाल यह है कि क्या नौतनवा कस्टम या पुलिस विभाग को यह तस्करी नज़र नहीं आ रही है।
सूत्रों का बताना है इस तस्करी को पुलिस व कस्टम विभाग की हरी झंड़ी मिली है। अगर कोई पुलिसवाला या कस्टम कर्मी किसी तस्कर कैरियर को पकड़ता है, तो कैरियर उसके सामने “संत” या “स्वामी” नामक पासवर्ड़ बता देते हैं। जिसे सुन कोई उर्वरक पकड़ने की हिमाकत नहीं कर पाता है।
बताया जा रहा है कि बनैलिया मंदिर चौराहे के रास्ते होने वाली हर छ़ोटी बड़ी तस्करी के लिए “संत” व “स्वामी” शब्द हरी झंड़ी के समान है। सवाल यह उठ़ रहा है कि आखिर ये तस्कर हैं कौन? जिनके एक पासवर्ड मात्र पुलिस या कस्टम विभाग बैकफुट पर आ जाता है, और प्रतिदिन हो रहे लाखों रुपये के राजस्व नुकसान की ओर ध्यान नहीं देता है।





