महाराजगंज में पत्नी के आशिक का पति ने किया मर्डर, गिरफ्तार
महाराजगंज में पत्नी के आशिक का पति ने किया मर्डर, गिरफ्तार
आईएन न्यूज। महराजगंज के सदर कोतवाली में एक पति ने अपने पत्नी के आशिक को मौत के घाट उतार उके शव को बोरे में फरेंदा मार्ग पर फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि राजकिशोर अपने परिवार के भरण पोषण के लिए दुबई कमाने के लिए चला गया था। इसी बीच उसकी पत्नी विभा का अवैध संबंध सोनू से हो गया था और राजकिशोर को दुबई से वापस आने पर इस बात की जानकारी हुई तो सोनू के साथ उसका जम कर झगड़ा हुआ।
इसके उपरांत वह वह गोरखपुर के कांशीराम आवास में अपने परिवार के साथ रहने चला आता है। लेकिन इस बात की जानकारी सोनू को हो जाती है और वह वहां पर भी पहुंच जाता था। जो राजकिशोर को नागवार लगती है और अपने पत्नी के साथ मिल कर सोनू को जान से मारने का फैसला कर सोनू को बुलाता और दोनों मिल कर दुपट्टे से उसका गला घोंट कर सोनू की हत्या कर देते है। शव को वाहन में रख कर फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जंगलबारी भैंसी जंगल में सड़क के किनारे फेंक दिया।





