वायुसेना के साईकिल रैली का एसएसबी ने किया स्वागत
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली::भारतीय वायुसेना गोरखपुर की समन्वय भाई चारा साईकिल रैली का भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी के उपसेनानायक दिलीप कुमार झा ने भव्य स्वागत किया और दोनों तरफ से अधिकारियो ने एक दूसरे को स्मृति चिन्ह प्रदान किया ।
शनिवार की दोपहर गोरखपुर एयर कोडिकोर अरुण मलिक विएसएम विशिष्ठ सेवा मेडल के साथ एयर फ़ोर्स के 20 अधिकारी साईकिल से भारत नेपाल के सोनौली सरहद पहुचे जहा एसएसबी के अधिकारियो ने उनका भव्य स्वागत किया और एसएसबी की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह भेट की | इस दौरान एयर फ़ोर्स के अधिकारियो ने भी एसएसबी को स्मृति चिन्ह भेट किया।
पत्रकारो से बातचीत में अरुण मलिक ने बताया की एसएसबी एव अन्य फ़ोर्स जनता के प्रति वायुसेना के भाईचारे का सन्देश प्रसार के लिए यह रैली आयोजित की गयी थी।
इस दौरान एसएसबी और वायुसेना के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


