सपाइयों ने नौतनवां और सोनौली में जनसमर्थन का किया प्रदर्शन
सपाइयों ने नौतनवां और सोनौली में जनसमर्थन का किया प्रदर्शन
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो नौतनवा/सोनौली :: नगर निकाय चुनाव के मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है नेताओ ने अपनी ताकत झोकना शुरू कर दिया है ।चाहे वह नुक्कड़ सभा आ माध्यम हो या फिर जनसम्पर्क का दौर। नौतनवा नगर निकाय से अध्यक्ष पद के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रजनी जायसवाल के समर्थन में पूर्व विधायक नौतनवा कुँवर कौशल सिंह उतर गए है ।
शनिवार की दोपहर को मुन्ना सिंह के नेतृत्व में सपा ने बाईक जुलूस निकाल कर अपने जनसमर्थन का प्रदर्शन किया । इस दौरान महिलाओं की टीम अलग से चल रही थी ।
रजनी जायसवालअपने दो मासूम बच्चों के साथ घरो में जाकर अपनी पीड़ा रो रही है । महिलाएं उन्हें आश्वश्त कर रही है । दो मासूम बच्चो के आँखो से छलकने वाले आँसू महिलाओ को पिघला रहे है । इधर सपा समर्थको ने बाईक जुलूस निकाल कर नौतनवा नगर का भ्रमण करते हुए नगर में जन समर्थन का प्रदर्शन किया ।
इस दौरान मुख्य रूप से ओमप्रकाश जायसवाल, संजय सिंह,अजीत जायसवाल, अमित जायसवाल, पिन्टू,पप्पू जायसवाल, सन्त गुलाम जायसवाल,श्याम प्रकाश जायसवाल, पवन जायसवाल, कृष्णा बेरीवाल,शुभम जायसवाल ,अभिषेक जायसवाल सहित भारी संख्या में समर्थक सरीक रहे ।
इस क्रम में सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शकुन्तला देवी पत्नी अश्वनी दुबे के समर्थन में सपा समर्थको ने सोनौली जनसम्पर्क कर साईकिल चुनाव निशान पर वोट मांगा । सोनौली कस्बे के बस स्टैण्ड से अश्वनी दुबे के नेतृत्व में सपा समर्थक पैदल लोगो से सम्पर्क करते हुए अपने पक्ष में मतदान की अपील किया । जुलूस पूरे में नगर भ्रमण किया । इस दौरान उन्हों ने मतदताओं से कहा कि स्वच्छ छवि वाले व्यक्ति को नेता चुने ।जो उनके साथ सहज भाव से कदम से कदम मिलाकर चल सके । इस मौके मुख्य रूप से बब्लू खान , वकील अहमद, भूषण सिंह,माधव प्रसाद,सुरेन्द्र मद्देशिया,पूर्व प्रधान रामदास सहित भारी संख्या सपा समर्थक सरीक रहे ।





