आंसुओं और सहानभूति से होने वाली ठगी से बचे जनता : जगदीश गुप्त

आंसुओं और सहानभूति से होने वाली ठगी से बचे जनता : जगदीश गुप्त
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
नौतनवा की जनता को सहानभूति व आसुओं से छ़ले जाने के राजनैतिक हथियार से बचना होगा। प्रतिनिधित्व एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अच्छ़े प्रतिनिधित्व से ही समाज व नगर का विकास हो सकता है।

यह बातें नौतनवा चेयरमैन प्रत्याशी व भाजपा नेता जगदीश गुप्त ने रविवार की सुबह नगर के कुरवाटोले पर गोरखा समाज के साथ बैठ़क के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि आंसुओं पर विधायक बना दिया और अब फिर आसुंओ की राजनीति शुरु हो गई है।

जगदीश गुप्त ने यह भी कहा भाजपा चार वर्ष तक प्रदेश की सत्ता में रहेगी। इसलिये बुद्धिमत्ता यही होगी कि सत्तापक्ष के प्रत्याशी को मतदान कर नौतनवा का विकास करें।








































